औरैया 15 अगस्त *श्री गोपाल सेवा संस्थान एवं पोरवाल सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण*
*75 वें अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी भारतीयों को प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं*
*औरैया।* अमृत महोत्सव स्वतंत्रा दिवस के पावन पर्व पर सोमवार को स्थानीय औरैया के महावीर गंज स्थित गोपाल गौशाला प्रांगण में श्री गोपाल सेवा संस्थान एवं पोरवाल सेवा समिति दिल्ली, औरैया कार्यालय पर संस्थान एवं समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार *(रमन)* पोरवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही देश व प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है। प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश को आजादी ऐसे ही नहीं मिल गई है। इसके लिए अनगिनत वीर सपूतों ने देश हित में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हम सबको देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कहा कि आज भारतवर्ष स्वतंत्रता की 75 वीं आजादी अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है, जो हम सबके के लिए बहुत ही गर्व की बात है। इस अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए हमारे देश व प्रदेश की सरकारों ने अप्रत्याशित काम किया है। जनपद में जिला अधिकारी पीसी श्रीवास्तव एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने अमृत महोत्सव में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया है। वही आम जनता द्वारा हर-घर तिरंगा लगाकर अमृत महोत्सव में विशेष सहयोग किया है। अमृत महोत्सव मनाने में सभी समुदायों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्थान व समिति के पदाधिकारी गण संरक्षक पूर्व प्राचार्य हिंदी विभागाध्यक्ष तिलक महाविद्यालय औरैया डॉक्टर रामकुमारी गुप्ता, संस्थान के प्रदेश सचिव मधुर पोरवाल, प्रदेश प्रबंधक/प्रवक्ता गौरव कुमार पोरवाल , महामंत्री रविंद्र कुमार (मुनुआ), प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार एडवोकेट व प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल पोरवाल, प्रदेश संगठन मंत्री शोभित पोरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भारती पोरवाल , ममता पोरवाल, जिला अध्यक्ष गीतांजलि गुप्ता (महिला), भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह चौहान महेश चंद्र व ब्रह्मा पोरवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे। संस्थान एवं समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं अन्य मौजूद लोगों द्वारा ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। अंत में मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।

More Stories
बांदा24अप्रैल26*डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन
भागलपुर24 अप्रैल26*कसौधन महिलासमितिद्वारा शर्बत या सत्तू के शर्बत से जल सेवा
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।