पंजाब13अगस्त*जाली नंबर लगाकर वारदात को अंजाम देने वाले 3 मोटरसाईकिल सवार काबू, जेल भेजा
अबोहर, 13 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना नं. 1 के प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई गुरमेल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी के दौरान तीन युवकों को मोटरसाईकिल सवारों को रोका। उनसे कापे व अन्य हथियार बरामद किए। जब जांच की गई तो मोटरसाईकिल पर जाली नंबर लगा हुआ था। पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने किसी वारदात को अंजाम देना था। आरोपियों की पहचान श्रवण सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी डोडेवाला जिला मुक्तसर, प्रेम सिंह पुत्र गदर सिंह वासी बाघी निहाला बठिण्डा, जज सिंह पुत्र दोवा सिंह वासी सेमेवाला के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 235, 11.08.22 को भांदस की धारा 73, 25, 54, 59 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस रिमांड के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी वआरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।