बाराबंकी13अगस्त*एस बी एस पब्लिक स्कूल व इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई*
हैदरगढ़ (बाराबंकी):13 अगस्त हैदरगढ़ के नरौली गांव स्थित एस बी एस पब्लिक स्कूल व इंटर कॉलेज के हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई
*रैली को हरी झंडी विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बाराबंकी अशोक कुमार सिंह ने दिखाकर रवाना किया है*
यह रैली शनिवार दोपहर विद्यालय परिसर से शुरू हुई और हैदरगढ़ सुबेहा मार्ग होते हुए पुनः विद्यालय परिसर आकर समाप्त हुई। इस दौरान विद्यालय के बच्चों व अध्यापकों द्वारा हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए वंदे मातरम, भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद आदि के गगन वेदी नारे जोसीले लगाए जा रहे थे। जो लोगों को खूब भा रहे थे । रैली में प्रमुख रूप से नीलम सिंह विद्यालय की प्रधानाचार्य , अरुण कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य, शशि प्रकाश शुक्ला प्रधानाचार्य ममता रावत, उत्सवी सिंह, केके सिंह, सरिता सिंह, हरीनाथ मौर्य, पवन ,सुरेश पाल सहित समस्त शिक्षक छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

More Stories
मिर्जापुर26अप्रैल2026*39वीं वाहिनी पी.ए.सी. परिसर में नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण संपन्न
पूर्णिया बिहार25अप्रैल26* पूर्णिया की मिट्टी से निकलेगा अगला चैंपियन, लियाकत अली का ऐलान
लखीमपुर खीरी26 अप्रैल26*बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं