पंजाब09अगस्त*नाबालिग लडक़ी को बहला फुसला कर ले जाने वाला आरोपी काबू, लडक़ी बरामद
अबोहर, 8 अगस्त (शर्मा/सोनू): थाना नं. 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई सुरेश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लडक़ी को बहला फुसला कर ले जाने वाले मोहित कुमार पुत्र बिहारी लाल वासी गली नं. 7 ठाकर आबादी को काबू किया है जबकि लडक़ी को पुलिस ने बरामद किया है। नगर थाना पुलिस ने आरोपी मोहित कुमार को न्यायाधीश मैडम डयूटीमैजिस्ट्रेट रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये जबकि लडक़ी के अदालत में 164 के बयान करवाये गये जबकि लडक़ी ने अपने माता पिता के साथ जाने से इंकार कर दिया। उसे बाल सुरक्षा विभाग के हवाले कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने लडक़ी के पिता के बयानों के आधार पर उसकी 16 वर्षीय लडक़ी को बहला फुसला कर ले जाने के आरोप में मुकदमा नं. 69, 6.08.22 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत मोहित कुमार पुत्र बिहारी लाल वासी ठाकर आबादी गली नं. 7, अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
गोरखपुर12अगस्त26*शिवकुमार तिवारी की नृशंस हत्याकांड के आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
अयोध्या12अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
हमीरपुर12अगस्त26*Gen-Alpha का आंदोलन सफल-