औरैया30जुलाई*स्वाधीनता के 75वें अमृत महोत्सव के तहत विद्यालय में रोपे गये पौधे*
*एक्सिस स्कूल के प्रांगण में रोपे गए 75 पौधे*
*फफूंँद,औरैया।* शनिवार को नगर के एक्सिस पब्लिक स्कूल में ‘स्वाधीनता के 75वें अमृत महोत्सव ‘के अंतर्गत 75 वां ‘अमृत वृक्षारोपण महोत्सव’ कार्यक्रम बड़े ही जोश के साथ मनाया गया। जिसमें विद्यालय के निर्देशक दीपक दीक्षित के दिशानिर्देश तथा प्रधानाचार्य एके दुबे, उप प्रधानाचार्य शिवम त्रिपाठी व निर्मल दुबे, गौरवेंद्र राजावत, तान्या त्रिपाठी, जोया, सतेंद्र एवं बच्चों के सहयोग से विद्यालय के प्रांगण में 75 पौधे रोपे गये। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने पेड़ों का महत्व बताते हुए कहा की पेड़ हमारे जीवन में उतने ही महत्वपूर्ण है जितना जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन जो कि हमें वृक्षों से ही प्राप्त होती है। अधिकाधिक वृक्षारोपण अवश्य करें और धरती को हरा भरा बनाने मैं प्रकृति का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ, धरा की शान है। पेड़ों से है जीवन मिलता, यह धरती का अभियान है।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!