औरैया30जुलाई*चोरों ने दो घरों में चोरी कर नकदी व सामान किया पार,एक युवक को पुलिस ने उठाया*
*फफूंँद,औरैया।* शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने दो घरों में धावा बोलते हुए घरों से नगदी व घरेलू सामान चोरी करके फरार हो गए। गृह स्वामी के जागने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल कीऔर एक युवक को थाने ले आई है।
थाना क्षेत्र के गांव जुआ निवासी दिनेश चंन्द्र गुप्ता पुत्र स्व० कृष्ण गोपाल गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात्रि में हम सभी लोग घर पर सो रहे थे तथा हमारा छोटा भाई संजीव कुमार ऊपर छत पर सो रहा था। तभी हमारे घर की छत पर एक युवक चढ़ आया और हमारे भाई का मोबाइल व टार्च चोरी करके जीने के रास्ते से उतरकर कमरे में आगया हमारा पेंट से जिसमे दुकान के सामान लाने के लिए 50 हजार रुपए रखे हुए थे वह चुराकर भागने लगा भागने की आहट सुनकर हम लोग जाग गए
तभी रात्रि में हमने छत से कूदते हुये हमने गांव निवासी एक युवक को देख लिया सुबह 112 पुलिस को फोन कर सूचना दी। जबकि दूसरी घटना के बारे में जुआ गांव निवासी नरेंद्र सिंह राठौर पुत्र राम गोपाल ने थाने में दी तहरीर मे बताया कि शुक्रवार की रात्रि में हम सभी लोग घर के बाहर कमरे में सो रहे थे,तभी हमारे घर के अंदर कमरे में एक आज्ञात चोर घुस आया तथा कमरे में टँगी हमारी लोअर में पड़े 4430 रुपये व एक प्रेस चोरी करके भाग गया। सुबह जागने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीड़ितो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद एक युवक को थाने लेकर आई है जहां उससे पूछताछ की चल रही है।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*