[29/07, 19:34] +91 99191 96696: *प्रधानपति पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने की पुलिस रच रही है साजिश*
*पश्चिम सरीरा कौशांबी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रकसौली गांव की प्रधान के पति सतनारायण तिवारी के विरुद्ध पुलिस लगातार फर्जी मुकदमा दर्ज करने की साजिश रच रही है आरोप है कि पहले भी विपक्षियों से साजिश रच कर पुलिस ने गम्भीर धाराओं में प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज किया था और अब पुलिस प्रधान पति सत्यनारायण के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही कर रही है जिस पर उनके बेटे विवेकानंद तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर फर्जी मुकदमा पर रोक लगाने की मांग की है
[29/07, 19:34] +91 99191 96696: *शिक्षक डॉ रविंद्र कुमार सिंह और युवा छात्र मुकुल कुमार राष्ट्रीय स्तर पर किए गए सम्मानित*
*कौशाम्बी।* श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा मंझनपुर के शिक्षक डॉ रविंद्र कुमार सिंह व 12वीं का छात्र मुकुल कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है यह सम्मान छात्र मुकुल कुमार द्वारा बनाए गए इको फ्रेंडली ए सी मॉडल के लिए दिया गया है। 47 वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान गणित पर्यावरण प्रदर्शनी 2022 में, छात्र मुकुल कुमार द्वारा बनाया गये मॉडल ने सभी पैनलिस्ट का ध्यान आकर्षित किया, गौरतलब हो कि वर्तमान समय में बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियां से निपटने में छात्र द्वारा बनाया गया मॉडल इन चुनौतियों से निपटने में काफी सहायक है जिसके लिए उसे सर्वोच्च शैक्षिक नियामक संस्था एनसीईआरटी ने विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र दोनों को इस सम्मान के लिए चुना है, विद्यालय के प्रधानाचार्य चुन्नीलाल सरोज ने प्रार्थना स्थल पर प्रमाण पत्र देते हुए अन्य छात्र-छात्राओं को भी सीख लेने की नसीहत दी तथा आधुनिक युग में इस प्रकार के खोजों को बढ़ावा देने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा
नई दिल्ली6अगस्त26*PM मोदी से जुड़ा फेसबुक का क्या है विवाद? जिसके लिए मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को मांगनी पड़ी माफी*
नई दिल्ली6अगस्त26**FCRA Amendment Bill: केंद्र सरकार अब एफसीआरए संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी कर रही है.*