कानपुर23जुलाई*केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वनिधि योजना के लाभार्थियों का सम्मेलन आज कानपुर नगर निगम सभागार में हुआ।
मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मौजूद रही। उन्होंने बताया कि इस योजना के जरिए फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया गया है। इन दुकानदारों को 10-10 हजार की आर्थिक मदद केंद्र सरकार की ओर से की गई है। समय पर ऋण चुकाने वालों को 20 तथा 50 हजार की मदद भी की गई है। उन्होंने बताया कि कानपुर में बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है। नगर निगम के अधिकारियों व महापौर प्रमिला पांडे के प्रयासों से गरीबों को योजना का लाभ मिल सका। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लाभार्थी भी शामिल हुए।
More Stories
सुलतानपुर 25.09.2026*गोमती नदी के बढ़े जलस्तर एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश–
अयोध्या25 सितंबर 26*14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।
मुजफ्फरनगर, 25 सितंबर 26 भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर टाउन हॉल से निकली भव्य ध्वज यात्रा