पंजाब 23 जुलाई *सदर थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को काबू किया
अबोहर, 23 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई दयालचंद व अन्य पुलिस पार्टी ने मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी भूप राम पुत्र सुरेंद्र कुमार वासी रूहेडिय़ांवाली को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी अनुसार कृष्ण लाल पुत्र नत्थूराम वासी के बयानों पर मंदिर में चोरी करने वाले के खिलाफ मुकदमा नं. 57,21.07.2022 भांदस की धारा 457, 380 के तहत भूप राम पुत्र सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:8, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा