पंजाब21जुलाई*बुलट मोटरसाईकिल से पटाखे चलाने वालों, बिना नंबरी वाहनों व वाहन पर मोबाईल सुनने वालों पर होगी सख्त कार्यवाई : ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह
अबोहर, 21 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मलोट चौक पर नाका लगाकर बुलट मोटरसाईकिल पर पटाखे चलाने वालों, बिना नंबरी, बिना दस्तावेजों व वाहन पर मोबाईल सुनने वालों के चालान काटे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों के दस्तावेज अपने साथ रखें। अपने वाहन पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं व चलते वाहन पर मोबाईल न सुनें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:2, चालान काटते ट्रैफिक प्रभारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मानदेय*
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें