*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर*
अयोध्या14जुलाई*रुदौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बूथ सशक्तिकरण अभियान को सांसद लल्लू सिंह ने किया संबोधित*
भेलसर(अयोध्या)रूदौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाकर बूथ को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।पंचायत कोटरा गांव हसनामऊ मे बूथ सशक्तिकरण अभियान का सांसद लल्लू सिंह ने संबोधित किया।बूथ सशक्तीकरण के दौरान कोटरा प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में सांसद का माल्यार्पण कर किया गया।भव्य स्वागत बूथ सशक्तिकरण अभियान मे सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिन बूथों पर जीत नही मिली थी अब उन्हें मजबूत बनाना है।उन्होंने बैठक में शामिल भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को उनके अपने-अपने क्षेत्र के कमजोर बूथों पर लगातार प्रवास करना होगा।इसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं,बूथ कमेटी व मदद करें उन्होंने कहा कि कमजोर बूथों को मजबूत करने के लिए लाभार्थियों से नियमित संपर्क व संवाद किया जाये अब तक सरकार की योजनाओं से वंचित परिवारों को लाभांवित कराने का अभियान भी चलेगा। सांसद लल्लू सिंह ने सरकार की सभी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सबका साथ सबका विकास जो पहली प्राथमिकता थी वो आज पूरी होती नजर आयी हैं।महिलाओं को बहुत ज्यादा सम्मान दिया है।प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन योजन,हर ग्राम पंचायत में समूह कि महिलाओं को नौकरी देने का काम किया प्रधानमंत्री आवास योजना,पशुसेट योजना ऐसे तमाम कल्याण करी योजनाओं का काम किया और आगे भी सरकार की योजनाओं को आप सब तक पहुंचने का काम किया जायेगा। सांसद लल्लू सिंह ने बूथ सशक्तिकरण मे आये हुए सभी लोगों की समस्याओं को सुना और तुंरत निस्तारण किया।बूथ शसक्तीकरण अभियान की शुरुआत ग्राम पंचायत अल्हवाना के प्राथमिक विद्यालय के बारात घर में आयोजित कार्यक्रम में बूथ पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में मौंजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग अभी से अपने बूथ को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए जुटजाएं उक्त अवसर पर रमेश चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।उसके बाद सांसद लल्लू सिंह ने ग्राम पस्ता,हसनामऊ गांव में हुआ इस मौके पर शिवगोविन्द पाण्डे,सांसद प्रतिनिधि/जिला उपाध्यक्ष,किशोरी लाल भारती जिलाध्यक्ष अनु0 मोर्चा,रामदीन वर्मा मण्डल अध्यक्ष,विजय तिवारी मण्डल महामंत्री,दिनेश कुमार गुप्ता मण्डल महामंत्री,राजेश कुमार रावत मण्डल महामंत्री अनु0 मोर्चा,सुधीर गुप्ता जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा,दिव्यांश सिंह अंकुर जिला महामंत्री भाजयुमो,शिवानन्द मिश्रा जिला संयोजक सोशल मीडिया,अनिल वर्मा मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा,देवी प्रसाद लोधी मण्डल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा,कोटरा प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार चौहान,प्रधानाचार्य अशोक यादव,बूथ अध्यक्ष,जोखू,विनोद मौर्या,रोजगार सेवक मनोज कुमार,व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

More Stories
अहमदाबाद13मई26*गुजरात में पहला ‘मेड इन इंडिया’ सी-295 एयरक्राफ्ट बनकर तैयार*
लखनऊ13मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें.
नई दिल्ली13मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*