औरैया 13 जुलाई *माफियाओं की सम्पत्ति का जब्तीकरण,अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर कार्रवाई की समीक्षा की*
*एसपी ने अपराध गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन किया आयोजित*
*औरैया।* जिले में देर शाम पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने पुलिस कार्यालय ककोर में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर अपराध समीक्षा की। जिसमें टॉप-10, माफियाओं की सम्पत्ति का जब्तीकरण, विगत 3 वर्षों में लम्बित अभियोग, अपराधियों के विरुद्ध गैगस्टर एक्ट की कार्यवाही,वांछित/वारण्टी अभियुक्त, थाने पर किये गये प्रस्तावित निर्माण, पास्को एक्ट की 2 माह से अधिक लम्बित विवेचनाएं, लूट/वाहन चोरी व अन्य चोरी का विवरण की समीक्षा की तथा साथ ही अपराध एवं कानून-व्यवस्था सम्बन्धी गोष्ठी आयोजित कर,जनता से विन्रम व्यवहार,जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण व अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारीगणों की समस्याओं को महोदय द्वारा सुना गया तथा तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, समस्त शाखा प्रभारी व प्रतिसार निरीक्षक औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*