औरैया11जुलाई*गुरु जयंती पर नगर में भव्य कार्यकम होगा आयोजित ,तैयारियां शुरू*
*दिबियापुर,औरैया।* रचयिता गुरु वेद व्यास के जन्म उत्सव पर आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन आयोजित गुरु पूर्णिमा कॆ भव्य कार्यक्रम के संबंध में एक बैठक सोमवार की शाम राघव पैलेस में हुई जिसमें सभी की सर्वसम्मति तय हुआ कि आगामी 13 जुलाई को शाम 5 बजे भव्य समारोह पूर्वक गुरु पूर्णिमा का आयोजन शिव गैलेक्सी दिबियापुर के वातानुकूलित विशाल हाल में किया जाएगा। जिसमें जनपद के जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान व पुलिस अधीक्षक चारु निगम तथा जनपद के अन्य अधिकारियों को आमंत्रित किए जाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों से कार्यक्रम लेने की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांति मिश्रा को सौंपी गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य , राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, क्षत्रिय महासभा के जिला मंत्री मनमोहन सिंह सैगर , समाजसेवी एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रबंध निदेशक राघव मिश्रा, माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुटके जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित, वरिष्ठ शिक्षक नेता प्रेम नारायण दुबे, डॉ अरविंद कुमार शुक्ला प्रधानाचार्य व राम शरण मिश्रा प्रधानाचार्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश