औरैया11जुलाई*जायंट्स सहेलियों ने लगाई चौपाल किया जागरूक*
*दिबियापुर,औरैया।* नगर से सटे गांव भटपुरा में विश्व जनसख्या अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन ग्रामीण महिलाओ के साथ जायंट्स ग्रुप ऑफ दिवियापुर सहेली के द्वारा किया गया। जिसमें कोर्डिनेटर पूनम पुरवार, अध्यक्षा लक्ष्मी पोरवाल, सपना गुप्ता, रोली गुप्ता, भारती व प्रीति पोरवाल आदि सहेलियों ने सभी महिलाओं से जनसंख्या नियंत्रण के विषय में परिचर्चा की। उन्हें जनसंख्या नियन्त्रण के उपाय बताये | ग्रामीण महिलाओं ने अपनी समस्याएं बतायी। सहेलियों ने उनका निराकरण किया।इससे सभी महिलाएं सन्तुष्ट हुई। अंत में सहेली अध्यक्षा लक्ष्मी पोरवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

More Stories
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
रोहतास9जून26*RPF डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई* *29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*