औरैया11जुलाई*ऑपरेशन मुस्कान के तहत भटके दो बच्चों को परिजनों से मिलाया*
*दिबियापुर,औरैया।* बीते रविवार को दो नाबालिक बच्चे शिवम उम्र 8 वर्ष व लड़की पायल उम्र 5 वर्ष रास्ता भटक कर थाना दिबियापुर फफूंँद चौराहा आ गये थे , जिन बच्चों को थाने लाया था। वायरलेस के जरिए सभी थानो को सूचना दी गई , व परिजनों से उचित माध्यम से संपर्क किया गया। सोमवार को उनके परिजनों को जसवंत नगर से बुलाकर मुस्कान आपरेशन के तहत भटके हुए बच्चो को मिलाया गया, तथा परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। सुपुर्द करने वालो में उप निरीक्षक नीरज शर्मा , महिला कांस्टेबल रेनू प्रजापति थाना दिबियापुर है। यह जानकारी दिबियापुर थाने में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने दी है। बच्चे पाकर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और पुलिस टीम की प्रशसा व्यक्त की।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प