औरैया 10 जुलाई *नहर में बहता मिला महिला का शव,पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा*
*आस-पास विभिन्न थानों से पहचान कराने में जुटी पुलिस*
*औरैया।* जनपद की अछल्दा नहर में रविवार को एक महिला का शव बहता दिखा। लोगों ने देखा तो नहर पुल पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पहचान न होने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव तीन चार दिन पुराना लग रहा है। पुलिस आस पास के जनपदो के थानों को सूचना देकर पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
अछल्दा थाना के कस्बे के पास से बहने वाली निचली नहर गंग में रविवार को एक महिला का शव पुल के नीचे गोवंश के साथ फसा देखा गया। जिसके बाद राहगीरों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप व अछल्दा थानाध्यक्ष दीपक कुमार मौके पर पहुंच गये और मृतका के शव को नहर से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष की लग रही है जो कि ब्लाउज व लाल पेटिकोट पहने हुए है। शव लगभग तीन चार दिन पुराना लग रहा ह। आस-पास के लोगों पूंछतांछ करने के बाद भी महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया कि आस-पास जिले के थानों को सूचना देकर मिसिंग तलास की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की वैधानिक कार्रवाई कर रही है , इसके साथ ही महिला के शव की शिनाख्त करने का प्रयास लगातार जारी है।

More Stories
कौशाम्बी २१ अप्रैल २६**जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन*
मथुरा 21 अप्रैल 26* उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाई जा रहे हो ऑपरेशन दहन*
मथुरा 21 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*