June 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 08 जुलाई *गेल मना रहा पखवाड़ा अमृत आजादी महोत्सव*

औरैया 08 जुलाई *गेल मना रहा पखवाड़ा अमृत आजादी महोत्सव*

औरैया 08 जुलाई *गेल मना रहा पखवाड़ा अमृत आजादी महोत्सव*

*गैल का पखवाड़ा आजादी अमृत महोत्सव शुरू*

*औरैया।* महारत्न गेल (भारत सरकार का उपक्रम ) द्वारा भारत की आजादी का स्वच्छता पखवाड़ा अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।जो कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक मनाया जाएगा। इसी क्रम में आज शुक्रवार को डॉक्टरों की विशेष टीम गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है।और महिलाओं से विशेष सफाई का आग्रह किया जा रहा है। यदि आप सफाई रखेंगे तो बच्चे भी साफ सफाई का ध्यान रखेंगे और कोई भी बीमार नहीं होगा। हमारा मिशन स्वच्छ भारत अभियान को तभी सफलता मिलेगी। जब सभी लोग स्वच्छ और स्वस्थ होंगे। इसी क्रम में शुक्रवार को डॉक्टर टीम ने समाधान का पुर्वा, हरराजपुर, कंचौसी मोड़, कनारपुर मे कैंप के माध्यम से जानकारी दी। जिसमे गरीब परिवार व अन्य महिलाओ को स्वस्थ एवं स्वच्छ रहने के लाभ बताये। महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। लाभार्थी में रेखा,शीला, रिया,रीता, सोनम, प्रियंका, गौरी, ज्योति आदि महिलाओ को पेड वितरण किये गये। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप यादव एमबीबीएस फार्मसिस्ट विवेक गुप्ता, नर्स विनीता, डॉ जगमोहन सिंह एवं धीरेन्द्र यादव उपस्थित रहे। डॉ अनूप यादव ने बताया इसी क्रम में हम लोग गांव जाकर लोगों को स्वच्छता अभियान की जानकारी दे रहे हैं। आवश्यक दवाएं भी देते हैं जो की गेल की ओर से दी जाती हैं।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.