नई दिल्ली08जुलाई*अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल को मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनावों में कौशांबी जिले के सिराथू से पल्लवी पटेल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन हैं। बताया जा रहा है कि पल्लवी पटेल बुधवार को अचानक सरकारी आवास में गिर गईं और उनके सिर में चोट आई, जिससे उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनका मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है।

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*