कौशाम्बी07जुलाई*डग्गामार बस के चालक ने यात्री को पीटा*
*कौशाम्बी* जिले में डग्गामार बस चालक और कंडक्टर की दबंगई कम होने का नाम नही ले रही है,पुलिस और परिवहन विभाग की मेहरबानी पर सड़को पर फर्राटा भरने वाली डग्गामार बसों के चालक और कंडक्टर आए दिन यात्रियों से मारपीट करते है और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।ताजा मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव का है जहा डग्गामार बस के कंडक्टर ने एक यात्री से किराए को लेकर बहस की और बस से उतरते ही उसकी पिटाई करने लगा,मारपीट देखकर पहुंचे सिपाही और गार्ड के रोकने के बावजूद मनबढ़ कंडक्टर दबंगई से यात्री को पीटता रहा।जिसके चलते लोगो में डग्गामार बस के कंडक्टर की बदतमीजी और दबंगई के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*