February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रायबरेली03जुलाई*मेरा किरदार ही हमेशा मेरी पहचान रहेगा--ब्रजेश यादव एड0

रायबरेली03जुलाई*मेरा किरदार ही हमेशा मेरी पहचान रहेगा–ब्रजेश यादव एड0

रायबरेली03जुलाई*मेरा किरदार ही हमेशा मेरी पहचान रहेगा–ब्रजेश यादव एड0
हम ज़िंदा है उसूलों पर बस ये गुमान रहेगा!

अपनी उम्मीद की टोकरी खाली कर दीजिये,
परेशानियाँ नाराज होकर खुद चली जायेगी !!

देश अघोषित इमरजेंसी के दौर से गुजर रहा है ,देश को संस्थाएं ,मीडिया ,प्रशासन ,न्यायपालिका, शासन पर चंद पूंजीपतियों ने कब्जा कर लिया है ।

पुलिस सरकार की लठैत के रूप में कार्य कर रही है ,।
गुंडे अपराधी सत्ता के संरक्षण में अपराधो को अंजाम दे रहे हैं और निर्दोषों के साथ पुलिस अत्याचार करके उन्हे अपराधी घोषित कर रही है , ।

मानवाधिकार ,स्त्री अधिकार ,संवैधानिक अधिकार वर्तमान में अनाथ हो गए हैं , , किसी राजनीतिक दल या बड़े नेताओं में साहस नही है कि वो वर्तमान सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध कर सके ।

देश की आम आवाम को जाति, धर्म ,क्षेत्र ,राजनीतिक दल के आधार पर उनके ऊपर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं या फर्जी मुकदमों के तहत उन्हें जेल पहुंचाया जा रहा हैं ।

जनता में भय का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है ।
भाजपा सरकार धर्म के नाम पर आई और अब भय बनाकर देश की जनता पर राज करना चाहती है ।

आज बेसक किसी को ये गलत फहमी हो की बीजेपी सिर्फ चंद लोगों का दमन कर रही है लेकिन याद रखना नंबर सबका आयेगा क्योंकि ये सरकार जनता के जनता द्वारा बनाई गई सरकार नही हैं । ये सरकार चंद उद्योगपतियों द्वारा evm ,मीडिया और संघ द्वारा बनाई गई है ।

देश के बहुत से लोगों को लगता है की उन्होंने ये सरकार बनाई है , लेकिन ये गलतफहमी उन्हे ज्यादा दिन नहीं रहेगी ।

देश की जनता को अभी भी आशा है कि उनके अधिकारों की लड़ाई लडने के लिए कोई मसीहा आयेगा *जन्म लेगा *।

अब समय आ गया है कि जनता को अपने अधिकारों की लड़ाई खुद जनता को ही लड़ना पड़ेगा , कोई नेता व राजनीतिक दल सरकार की नीतियों का विरोध डर की वजह से नही कर पायेगा , क्योंकि हमाम में सभी नंगे हैं और कोई नंगा किसी नंगे को क्या नंगा करेगा ।

बदले की भावना से ,जाति धर्म के आधार पर, भय बनाने के लिए , देश की राजनीति से व्यापार करने के उद्देश्य से आई इस सरकार को अब जनता ही रोंक सकती है ।

जनता हितों के लिए आवाज उठाता रहूंगा चाहे सरकार समाज में रखे चाहे जेल में —
— जनता की आवाज —- ब्रजेश यादव स्वतंत्र एडवोकेट
जिलापंचायत सदस्य खीरों
सम्भावित प्रत्याशी – 36लोकसभा क्षेत्र रायबरेली उत्तर प्रदेश ।

Taza Khabar