औरैया02जुलाई*जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संभाला पदभार*
*जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया चार्ज ग्रहण*
*ककोर, औरैया।* जिले में नवागंतुक जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण किया। पिछले करीब 1 माह से यह कार्य डाइट के प्रधानाचार्य गंगा चरण राजपूत देख रहे थे। पदभार ग्रहण करने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी एबीएसए तथा बीईओ व अन्यहकर्मचारियों की मीटिंग बुलाई। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च विद्यालय में हो रही प्रगति के बारे में जानकारी ली। सभी प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने स्कूल में अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन कराएं। बच्चों को मिलने वाले मिड- डे- मील में कोई लापरवाही ना की जाए, तथा मैन्यू के हिसाब से बच्चों को खाना दिया जाए। खाना बनाने में विशेष सफाई का ध्यान रखा जाए , तथा सभी अध्यापक व अध्यापिकाये समय से स्कूल पहुंचे और बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिस किसी को भी कोई समस्या होती है तो अवगत कराया जाए। यदि कोई समस्या होती है तो उसका तुरंत हल किया जाएगा।
More Stories
कौशाम्बी 6 अक्टूबर 26*बन्द घर के ताला की कुंडी काटकर घर में घुसे चोर उठा के ले गए 8 लाख के सोने चांदी के जेवर कपड़ा बर्तन नगद रुपए*
महोबा 6 अक्टूबर 26*चरखारी में 29वीं जनपदीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
महोबा6अक्टूबर 26*बुंदेलखंड किसान यूनियन की पहल रंग लाई, वर्षों से बंद पड़ी सूपा गल्ला मंडी का डीएम ने किया निरीक्षण