कौशाम्बी27जून*त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ*
*कौशाम्बी* उत्तरप्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण जनपद के दुर्गा देवी संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय मंझनपुर में 21 जून से प्रारंभ हो गया है। इस प्रशिक्षण की शुरुआत मुख्य अतिथि कृष्ण चंद्र मिश्र पूर्व प्रधानाचार्य फिरोज गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शमशाबाद के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ माता सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र प्रसाद मिश्र (पूर्व प्रवक्ता) जिला पंचायत इंटर कालेज पश्चिम शरीरा ने आज के युग में योग नियमित दिनचर्या में कैसे लाया जाय इस पर प्रकाश डाला।योग प्रशिक्षक कमल नयन मिश्र ने लोगों को योगाभ्यास कराया और एक योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें निर्णायक के रूप में शामिल योग विशेषज्ञ श्री देवव्रत पाण्डेय महर्षि वैदिक योग संस्थान करौदी मध्यप्रदेश की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में प्रतिभागी आदर्श पाण्डेय को प्रथम जितेन्द्र शुक्ल को द्वितीय और शिवकेश पाण्डेय को तृतीय स्थान घोषित किया गया तथा इन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ.दिवाकर मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक राजेश प्रकाश त्रिपाठी रामकृष्ण तिवारी आचार्य डॉ.ज्ञानेश्वर त्रिपाठी आचार्य मुकेश चंद्र त्रिपाठी अथर्ववेदाचार्य अभिषेक मिश्र महेंद्र तिवारी के साथ विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
पटना30अक्टूबर25*बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन के मैनिफेस्टो तथा श्री राहुल गाँधी जी द्वारा जातिगत जनगणना के लिए किए प्रयासों पर मीडिया से गहलोत जी से बातचीत :
लखनऊ30अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
Unnao30अक्टूबर25*उन्नाव के पशुपालन विभाग में एक पर गाज, दो पर रहम निष्पक्षता पर उठे सवाल*