खेरवाड़ा27जून*एनडीए सरकार द्वारा लागू अग्निपथ बापस न लिये जाने के विरोध में काँग्रेस का प्रदर्शन
केन्द्र की एनडीए सरकार द्वारा देश के युवाओं के भविष्य के साथ छलावा एवं खिलवाड़ करते हुए अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की तीनों सेनाओं वायु सेना,जल सेना एवं जल सेना में चार वर्ष की अवधि के लिए 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक के युवाओं को भर्ती करने की घोषणा की गई है । केन्द्र की एनडीए की अग्निपथ योजना से उद्वेलित होकर देश का युवा केन्द्र सरकार के विरुद्ध सड़कों पर आन्दोलनरत होकर इस योजना को वापस की पुरे जोर मांग कर रहा है । केन्द्र सरकार का यह निर्णय देश की सेना के गौरव, अनुशासन तथा प्रतिष्ठा के विपरित है । अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर युवाओं के भविष्य के साथ एनडीए सरकार में हुए खिलवाड़ से न्याय दिलाने के लिए अग्निपथ योजना को वापस लिये जाने की मांग के साथ प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र पर आज विरोध स्वरूप शान्ति पूर्ण सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है ।
इसी के तहत अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार व देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर तथा विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय खेरवाड़ा के प्रांगण में खेरवाडा विधान सभा स्तरीय शान्ति पूर्ण सत्याग्रह का आयोजन किया गया ।
सत्याग्रह कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति खेरवाड़ा की प्रधान पुष्पा मीणा ,मुख्य अतिथि पंचायत समिति नयागांव प्रधान कमला देवी परमार, पंचायत समिति केसरियाजी की प्रधान केशर देवी मीणा थी ।
सत्याग्रह कार्यक्रम को ब्लाक कांग्रेस कमेटी केसरियाजी के महासचिव रुपलाल अहारी, अमरसिंह परमार, पंचायत समिति खेरवाड़ा की प्रधान पुष्पा मीणा, पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला देवी परमार, पंचायत समिति केसरियाजी जी की प्रधान केशर देवी मीणा, युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष रवि भावा, पूर्व उप प्रधान जयप्रकाश वाणावत ने सम्बोधित किया । उन्होंने कहा कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं के हितों के विपरित बनाई गई अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग केन्द्र सरकार से देश हित में कर रही हैं ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के युवाओं की आवाज केन्द्र में एनडीए सरकार तक पहुंचाने तथा अग्निपथ योजना को वापस लेने के उद्देश्य से प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया गया।
सत्याग्रह कार्यक्रम में “अग्निपथ”नहीं ये अत्याचार है ।,”अग्निपथ”नहीं स्वीकार टूटेगा भाजपाई अहंकार,”अग्निपथ योजना” वापस लो, अग्निपथ योजना रद्द करो, अग्निपथ योजना युवाओं से “धोखा” है,”अग्निवीरों” से विश्वासघात, युवा विरोधी अग्निपथ योजना वापस लो के जोरदार नारे लगाकर विरोध किया तथा अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की ।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सविता मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा उपाध्यक्ष पन्नालाल परमार, प्रवक्ता गणेश मीणा, देहात जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव गजेन्द्र कोठारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य गौतम लाल मीणा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गौतम लाल परमार,प्रेम कुमार मीणा, मनीष मीणा , उपाध्यक्ष फैज मोहम्मद मकरानी, लक्ष्मण डामोर, प्रकाश कलाल,महासचिव मोहनलाल औदिच्य दिनेश मीणा,रतन लिम्बात, लिम्बाराम गरासिया, अजेय डामोर, डॉ जगदीश मीणा, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष धर्मिचन्द पाण्डोर खेरवाड़ा, मुकेश जैन केसरियाजी, ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष मोहन लाल मेघवाल, डॉ धूले श्वर मीणा, कान्ति लाल पटेल योगेश कलाल, सरफराज, नफीसा बानो, मोहसिन मकरानी, सरपंच सुरेश कुमार अहारी, रमेश मीणा,जवास, दिलीप परमार घोड़ी,टीना मीणा बडला,शारदा मीणा बनजारीया, शारदा परमार डेरी, कल्पेश डामोरबलीचा बदामीलाल परबीला, भंवर लाल खाणडीओबरी, राजेन्द्र मीणा घोडासर,सुरेन्द्र लाल परमार, थावरचंद मीणा, कन्हैयालाल मीणा, ललित मीणा, नाथूलाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र कुमार मीणा, दामोदर लाल भणात, थावरचंद डामोर, अब्दुल रहीम मकरानी,मणी देवी मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा सचिव चन्दु लाल मीणा,राजेश उपाध्याय, पूर्व सरपंच शंकर लाल गरासिया बंशीलाल बरण्डा, कांग्रेस पंचायत इकाई अध्यक्ष बंशीलाल पारगी, नटवरलाल खराडी,नानसिंह गरासिया नाथूसिंह गरासिया,साकरचन्द लट्टा,धुलजी सेठ खानमीन, जीवतराम फौजी,केशवराव खराडी, बंशीलाल बोदर, बंशीलाल लट्टा, शांति लाल ढिकवास, कन्हैयालाल भाखरा, कन्हैयालाल राणी , ईश्वर लाल गरासिया, प्रताप सिंह गरासिया सहीत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा व केजरीवाल दोनों ब्लॉकों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, सदस्य उपस्थित थे । अन्त में ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया । संचालन महासचिव प्रदीप भणात ने किया ।

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*