औरैया26जून*माइनर फटने से धान की नर्सरी डूबी*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी दिबियापुर के बीच निचली इटावा नहर से जुड़े सुखमपुर माइनर मे पिछले चार दिन पहले छोड़े गए तेज बहाव पानी से सूखमपुर, ढिकियापुर, घसा का पुरवा ,पुरवा महिपाल आदि गांवो मे कई जगह माइनर की पटरी फट जाने से सैकड़ो एकड खाली भूमि जल मग्न हो गई है जहा चारो तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है,तो दूसरी ओर इन गाव के बहुत से किसानो की धान की नर्सरी डूब जाने से परेशान है, किसान मोहन लाल, राम सिंह, राजू कुमार, राम नारायण, गिरवर प्रसाद आदि किसानों ने बताया 300 किलो रुपये का बीज खरीदकर धान की नर्सरी तैयार की थी, खेतो में ज्यादा पानी होने से नर्सरी खराब होने का खतरा बढ़ गया है।सिचाई विभाग जेई मनीष कुमार ने बताया दिबियापुर की ओर से पानी के बहाव को कम कर दिया गया,मिट्टी डालकर खुली जगह की बन्द किया जा रहा है।

More Stories
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
रोहतास9जून26*RPF डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई* *29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*