पंजाब23जून*शिवनारायण के घर पुलिस ने मारी रेड
अबोहर, 23 जून (शर्मा): थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, चौकी पटीसदीक प्रभारी बलवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ शिव नारायण को 354 के मामले में गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी कर रखी है। सपना शर्मा पत्नी सुभाष शर्मा के बयानों के आधार पर उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा नं. 66, 2.06.2022 भांदस की धारा 354, 323, 34आईपीसी के तहत शिवनारायण, साहब राम, चौखा राम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी साहब राम व चौखा राम को गिरफ्तार कर लिया था। शिवनारायण अभी फरार बताया जा रहा है। शिवनारायण ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका फाजिल्का कोर्ट में लगाई है जिसकी सुनवाई 27 जून को होनी है। सपना शर्मा ने डीएसपी से मांग की थी कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाये।
फोटो:1, शिवनारायण के घर खड़ी पुलिस।

More Stories
सुल्तानपुर20अगस्त26*20अगस्त को अमहट में जुलूस का आयोजन किया गया*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें
हरिद्वार20अगस्त26*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केफर्स्ट सेप्टेंबर की बड़ी मीटिंग 1 सितम्बर को रामलीला ग्राउंड दिल्ली में होगी