पंजाब20जून*खुईयांसरवर पुलिस ने डकैती करने वाले 7वें आरोपी को किया काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 20 जून (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने डकैती के 7वें आरोपी पलविंद्र सिंह पुत्र सलविंद्र सिंह वासी 8एनएनए पदमपुर जिला गंगानगर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार खुईयांसरवर पुलिस ने राजस्थान से पंजाब कार लेने आ रहे व्यक्ति से लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा नं. 86, 17.06.21 भांदस की धारा 395, 341, 25, 54, 59 आईपीसी के तहत लूटपाट करने वालों पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब सातवें आरोपी को काबू किया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 4 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर २९मयी २६ * विक्रमशिला सेतु पर निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 7 जून से पूर्व आवागमन प्रारंभ कराने के लक्ष्य के साथ युद्धस्तर पर चल रहा कार्य
भागलपुर 29मई 26* अपराधकर्मियों को 02 देशी कट्टा, तथा 100 जिंदा कारतुस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सुल्तानपुर २९ मई २६ * मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0′ (द्वितीय चरण) के तहत चलाया गया सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान , जिसमें महिलाओं व छात्राओं को किया जायेगा जागरू