हरदोई 20 जून *छत से गिरने से घायल व्यक्ति की मौत
हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महेलिया खेड़ा में छत से गिरने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम महेलिया खेड़ा निवासी संजय पुत्र रामप्रसाद उम्र 42 वर्ष परिवार के साथ दो मंजिला मकान की छत पर सो रहा था। शनिवार व रविवार की रात्रि लगभग 1:00 संजय पेशाब करने के लिए उठा। वह जैसे ही पेशाब के लिए नीचे उतर रहा था अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे एक मंजिला छत पर जा गिरा। छत पर गिरने से संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। छत पर रेलिंग न होने के कारण घटना घटित हुई है। परिजनों ने घायल संजय को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया। जिला अस्पताल से भी संजय को मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर किया गया। रात लखनऊ ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक नरेंद्र सैनी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*