पंजाब18जून*सिविल अस्पताल में कंटीन न होने से मरीज व लोग परेशान
एसएमओ व सिविल सर्जन नहीं दे रहे लोगों की समस्याओं पर ध्यान
अबोहर, 18 जून (शर्मा/सोनू): पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सिविल अस्पताल में काफी सुधार आया है लेकिन अबोहर के सिविल अस्पताल के कारण मरीजों व उनके साथ आने वाले परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग बाहर से चाय लेकर आते हैं। एसएमओ की लापरवाही का खामियाजा यहां आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। इसके अलावा यहां पार्किंग व्यवस्था भी नहीं है। इससे हर समय मोटरसाईकिल चोरी होने का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि सिविल सर्जन ने यहां कई बार दौरा किया और लोगों की समस्याओं को सुना लेकिन उन्हें हल करवाने का कभी कोई प्रयास नहीं किया। लोगों ने एसएमओ व प्रशासन से मांग की है कि यहां कंटीन व पार्किंग की समस्याओं को जल्द हल किया जाये।
फोटो:5, सिविल अस्पताल में बंद पड़ी कंटीन।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जालौन25जुलाई2026*जालौन अब बीहड़ नहीं, विकास और विरासत की पहचान बना-मुख्यमंत्री
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर25जुलाई26*रेलवे समपार संख्या-78 सात दिनों तक रहेगा बंद, अनुरक्षण कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित*