कौशाम्बी17जून*स्वरोजगार हेतू दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*
*चायल,कौशांबी।*
स्थानीय विकास खंड में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्वरोजगार हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा जिसके माध्यम से वह अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकेंगी। जिसके चलते स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार हेतू प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ट्रेनिग प्रोग्राम 10 दिनों का होता है, जिसमे प्रमाणपत्र, ड्रेस भी दिया जाएगा। ट्रेनर सुनीता केशरवानी अचार,मसाला,पापड़ ,बेसन बनाने और पैकिंग की पूर्ण जानकारी देकर महिलाओं के समूह के द्वारा होममेड आचार,पापड़ आदि बाजार में बिक्री उन्हे स्वरोजगार के माध्यम से अतिरिक्त लाभ मिल सके।
इस कार्यक्रम में 35 महिलाओं ने प्रतिभाग किया । बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान ,मंझनपुर के डायरेक्टर नवीन कुमार झा,एवम बैंक ऑफ बड़ौदा एलडीएम अधिकारी जितेंद्र कुमार चौधरी,देवभूषण पांडेय ब्लॉक मिशन प्रबन्धक,आशीष जी ,पीयूष और अखिलेश सोनी जी समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल