बहराइच09जून*रोडवेज बस व ई-रिक्शा की टक्कर दो की हुई मौत
कैसरगंज बहराइच। कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पवही के पास कोठरा गांव के सामने रोडवेज बस और ई-रिक्शा से की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। रिक्शा जरवल कस्बा के मीरगंज गांव का बताया जा रहा है। रिक्शे में सवार सभी लोग नया पुरवा गांव के बताये जा रहे हैं। रिक्शे पर सवार एक किशोरी सहित एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटने की सूचना मिलते ही कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचाया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट रामनिवास चंचल युपी आजतक न्यूज बहराइच
More Stories
मुजफ्फरनगर: 17 अक्टूबर 26 ग्राम भंडूरा में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की जनसंपर्क सभा, आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26*प्रियागोल्ड बिस्किट पर मुक़दमा चलेगा….*
सहारनपुर 17 अक्टूबर 26*जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष अभियान के तहत एसएएम इण्टर कॉलेज एवं जेवी जैन डिग्री कॉलेज में किया गया विभिन्न बूथों का निरीक्षण….*