फाजिल्का09जून*गांव कल्लरखेड़ा की गौशाला में चोरी करने वाला आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ बिट्टू काबू
अबोहर, 9 जून (शर्मा): थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह, एएसआई इकबाल सिंह ने गौशाला में चौरी करने वाले आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र जोगिंद्र सिंह वासी थाना हिंदुमल कोट जिला गंगानगर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी अनुसार रमेश चंद्र पुत्र इलायकादार वासी हालाबाद कल्लरखेड़ ने बताया कि 27 मई को उक्त युवक ने मुंह पर कपड़ा बांध कर उसे बंधी बनाकर गौशाला में चोरी की थी। पुलिस ने मुकदमा नं. 62, 27.05.22 भांदस की धारा 457, 380, 342, 506, 34 आईपीसी के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल
नई दिल्ली28जुलाई26* परीक्षा सुधारों को लेकर PM मोदी का बड़ा ऐलान! नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में बनी हाई पॉवर टास्क फ़ोर्स