कौशाम्बी03जून*बोलेरो से टकराई पंप मालिक की कार गंभीर घायल*
*हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाहाबाद किया रेफर*
*पश्चिम शरीरा कौशाम्बी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के निबिया गांव में पेट्रोल पंप का संचालन करने वाले की कार में बोलेरो सवार ने जोरदार टक्कर मार दी है जिससे पंप संचालक को गंभीर चोटें आई हैं घायल अवस्था में पश्चिम शरीरा थानेदार ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है पंप संचालक फतेहपुर जनपद के लोहार पुर के निवासी बताए जाते हैं मामले की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए हैं
जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जनपद के लोहार पुर गांव निवासी विकास मिश्रा ने पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के निबिया गांव में पेट्रोल पंप खोल लिया है वह अपने घर से प्रतिदिन पंप की देखरेख के लिए आते हैं शुक्रवार को कार में सवार होकर पंप से वापस विकास मिश्रा अपने गांव लोहार पुर जा रहे थे जैसे ही विकास मिश्रा पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार के पास पहुंचे सामने से आ रहे बोलेरो ने विकास मिश्रा की कार में टक्कर मार दी इस हादसे में विकास मिश्रा को गंभीर चोटें आई हैं जनपद न्यायालय में एक आरोपी को हाजिर कराने के बाद पश्चिम सरीरा थानेदार वापस थाना लौट रहे थे हादसे को देखकर वह घटनास्थल पर रुक गए और घायल विकास मिश्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया है पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है बताया जाता है कि बोलेरो मालिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव के निवासी है

More Stories
कानपुर नगर 30 मार्च 26*साढे तीन करोड़ की सड़क कागजों में ‘कम्प्लीट’, ज़मीन पर सिर्फ गड्ढे; रचना सिंह ने खोला मोर्चा
सुल्तानपुर 30 मार्च 26*मनमानी पर सख्ती: डीआईओएस का आदेश, स्कूल अब नहीं कर सकेंगे महंगी किताबों व ड्रेस के लिए बाध्य
नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11बजे की बड़ी खबरें……………….*