औरैया 03 जून *युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*
*फफूंँद,औरैया।* कस्बे के एक मोहल्ले में एक युवक ने अपनी मां से झगड़ा करने के बाद फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की ओर से पुलिस कार्यवाही से इनकार कर दिया गया।
कस्बे की नई बस्ती चमनगंज निवासी स्वर्गीय नरेंद्र श्रीवास्तव की पत्नी सीमा श्रीवास्तव अपने तीन पुत्रो के साथ रहती हैं। उनके दो छोटे पुत्र सत्यम व अमित दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि 26 वर्षीय बड़ा पुत्र शिवम मेहनत मजदूरी करता है और अपनी पत्नी शिखा व आठ माह की पुत्री वैष्णवी व मां के साथ ही रहता था। हाल में ही उसकी पत्नी मायके गयी हुई थी। शुक्रवार अपराह्न दोपहर का खाना खाने के बाद वह अपनी मां से झगड़ने लगा। जिस पर मां घर के बाहर आकर बैठ गयी और शिवम कमरे में चला गया और कमरे की कुंडी बंद कर छत के कुंडे में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक उसके कमरे से बाहर नही आने पर जब मां ने खिड़की से झांका तो वह फंदे पर झूल रहा था।जब तक मोहल्ले के तमाम लोग इकट्ठा हो गए और कुंडी तोड़कर उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उसने दम तोड़ दिया।जवान पुत्र की मौत से वृद्ध मां बिलख कर रो उठी और होश खो बैठी। मोहल्ले वासियों ने उसे सम्भाला और मृतक के भाइयों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी। मृतक की मां ने किसी भी कार्यवाही से इनकार कर दिया।

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल