औरैया 27 मई *मंडी समिति सचिव को समस्याओं से अवगत कराया*
*समाजसेवी आसिफ राईन के नेतृत्व में सब्जी एवं फल विक्रेताओं ने की मुलाकात*
*फफूँद,औरैया।* समाजसेवी आसिफ राईन ,फल एवम सब्जी के वयापारियों ने फफूंद नगर स्थित सब्जी, गल्ला,फल मंडी की थोक व्यापार में आने वाली समस्याओं को लेकर जिला औरैया/दिबियापुर मंडी समिति के सचिव अरुण कुमार गुप्ता से मुलाकात की।
समाजसेवियों ने वार्ता के दौरान कहा कि नगर पंचायत फफूंद द्वारा लगवाई जा रही फफूंँद मंडी दिबियापुर मंडी समिति के अंतर्गत आती है। मौजूदा समय में नगर के सदर बाजार में आने के कारण आढ़तों पर बाहर से आने वाली गाड़ियों से अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे बाजार में खरीदारी एवं अन्य काम से आने वाले राहगीर और दुकानदार आये दिन जाम का शिकार होते हैं। फल मंडी भी औरैया फफूंँद मार्ग पर लगती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए सभी थोक व्यापार को किसी बड़ी जगह स्थान्तरित कर व्यापार को बढ़ाया जा सके, जिससे कि मंडी परिषद को भी राजस्व का फायदा हो, और व्यापार का विस्तार हो सके। सचिव ने जिला प्रशासन व नगर पंचायत के सहयोग जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।चूंकि नगर पंचायत के पास कई जगह निष्क्रिय पड़ी हुईं हैं जिसका मौजूदा में कोई उपयोग नही, इस अवसर पर आसिफ राईन, इफ्तिखार हुसैन,असलम राईन,आदेश पोरवाल,परवेज राईन, अनिल कुशवाहा व अलीम राईन आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*