औरैया22मई*घोष वादन एवं पथ संचलन*
*मां काली से स्वर संगम घोष शिविर की सफलता के लिए मांगा वरदान*
*औरैया।* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने घोष पथ संचलन कर 6 से 10 अक्टूबर को कानपुर में होने वाले उत्तर प्रदेश के प्रथम घोष शिविर की सफलता के लिए घोष वादन किया। इस शिविर में संघ के सरसंघचालक परम पूज्य मोहन राव भागवत उपस्थित रहेंगे।
औरैया नगर के घोष वादक 51 स्वयंसेवकों ने शहीद पार्क से मां काली मंदिर आवास-विकास तक घोष वादन के साथ पथ संचलन किया। प्रांत घोष प्रमुख संतोष कुमार के मार्गदर्शन में तथा संचलन का नेतृत्व विभाग घोष प्रमुख हर्ष गुप्ता ने किया, जिसमें स्वयंसेवक घोष वादन कर रहे थे पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने मंदिर पहुंचकर मां काली की पूजा अर्चना कर आमंत्रण पत्र समर्पित किया तथा शिविर की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। संचलन के दौरान जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मा०जिला संघचालक रणवीर जी, जिला कार्यवाह जीवाराम, नगर कार्यवाह सीनू शुक्ला, नगर घोष प्रमुख श्याम जी श्रीवास्तव,आदर्श शुक्ला, पुष्पेंद्र पांडे, विशाल गौतम, अभिषेक, हर्ष गुप्ता ,अमन सक्सेना आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*