पंजाब21मई*नाबालिग लड़की से छेडछाड करने वाले अशोक डोडे को रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 21 मई (शर्मा): नगर थाना के एएसआई रविकांत शर्मा, एएसआई लालचंद अन्य पुलिस पार्टी ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ अश£ील हरकतें करने वाले आरोपी अशोक डोडा पुत्र मुरारी लाल डोडे को पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेजने के आदेश पारित किए दूसरी ओर नाबालिग लडकी के ब्यान अदालत में करवाए गए। अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीएसपी अबोहर संदीप सिंह व नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार ने 1्र वर्षीय बच्ची के साथ अश£ील हरकते तथा उसके साथ छेड़छाड करने के मामले में लडकी की माता के ब्यानों के आधार पर मुकमदा नंबर 93, 18-5-2022 भादंसं की धारा 354, 8 पोस्को एक्ट के तहत अशोक डोडा पुत्र मुरारी लाल डोडा वासी गली नंबर 6, सुखेरा बस्ती अबोहर। मामला दर्ज किया है। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आज न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया जहां पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से बारीकी से पूछताछ की जाएगी। इस घटना पर नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया ने सरकार से मांग की है कि ऐसे दरिंदों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए और सख्त से सख्त सजा दी जाए।
फोटो : 03, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 6 अप्रैल 26*ग्रामीण अंचलों में विद्युत उपभोक्ताओं की जेब पर बिजली विभाग द्वारा डाला जा रहा डाका
कानपुर नगर 6 अप्रैल 26*छात्र नेता अभिजीत राय छात्रों के हित में बिजली विभाग के खिलाफ़ उतरे मैदान में*
कानपुर नगर 6 अप्रैल 26* घाटमपुर विधानसभा मे सपा से युवा नेता व उम्दा समाजसेवी के रूप में राकेश रावत की बढ़ रही प्राथमिकता*