राजगढ़18मई*अवैध शराब सप्लाई करने वाले 06 आरोपी पकड़ाए।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
अवैध शराब सप्लाई, विक्रय एवं विनिर्माण के विरुद्ध धरपकड़ एवं इस गोरखधंधे की रोकथाम के लिए सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है जिले में लगतार अभियान चलाया जा रहा है
जिले में दिनाँक 17/05/22 को अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपने विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना पर कार्रवाई कर अलग-अलग थाना क्षेत्र में देशी, अंग्रेजी व हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली अवैध मदिरा सहित जप्त कर 06 प्रकरण में 06 आरोपियों को हिरासत में ले कर अपराध पंजीबद्ध किये गए।
इसी तारतम्य में कार्रवाई की गई जो इस प्रकार है:- थाना छापीहेड़ा से रामचंद्र तवर निवासी पवार खेड़ी, थाना पचोर से सियारानी कंजर निवासी कंजरपुरा, थाना सारंगपुर से प्रेमकुमार प्रजापति निवासी छात्रावास के पास पडाना, थाना तलेन से 2 प्रकरण विष्णु धोबी एवं दीपक धोबी सर्वनिवासी वार्ड नंबर 7 कुम्हार मोहल्ला, थाना नरसिंहगढ़ से रेखाबाई कंजर निवासी कंजर डेरा छोटा बैरसिया ।
उपरोक्त सभी आरोपियों को मौके पर हिरासत में लेकर, जब्ती की कार्यवाही कर, अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 12 जुलाई 26 रिफाइनरी क्षेत्र के हरी धाम कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात शव बरामद*
बांदा 12 जुलाई 26*थाना बिसंडा पुलिस द्वारा महिला की धारदार हथियार से हत्या करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।
बांदा 12 जुलाई 26* साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते 09 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार*