राजगढ़18मई*थाना ब्यावरा (शहर) पुलिस को मिली सफलता*
*13 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार।*
थाना ब्यावरा (शहर) निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना ब्यावरा पुलिस द्वारा दिनांक 17.05.2022 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए माननीय जेएमएफसी न्यायालय ब्यावरा के प्रकरण नम्बर 1104/2009 धारा 279, 337, 427 IPC के फरार लंबित *स्थाई वारंटी* लुकमान उर्फ काला खां मुसलमान (गुर्जर) निवासी हसनपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून (उत्तराखंड) का जोकि अपनी पहचान छुपाकर पुलिस की गिरफ्त से बचकर फरारी काट रहा था कि दिनांक 17.05.2022 को सउनि. विक्रम प्रसाद को विश्वसनीय मुखविर द्वारा वारंटी के इंदौर से ग्वालियर तरफ बस में जाने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर बिना देरी किये पुलिस ने गुना हाइवे रोड पहुँचकर अरनिया जोड़ के पास बस का इंतजार किया कुछ देर बाद मुखविर के बताए अनुसार आई बस को रोककर चेक किया तो वारंटी उपस्थित मिला जिसे गिरफ्तार किया गया । बाद गिरफ्तारशुदा वारंटी को ब्यावरा लाकर माननीय न्यायालय ब्यावरा पेश किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, सउनि. विक्रम प्रसाद का विशेष योगदान रहा है ।

More Stories
कानपुर नगर 28अगस्त 26*क्षेत्रीय पुलिस की सूचना और ख़बर वायरल के बाद जागा केडीए और नगर निगम विभाग*
पूर्णिया बिहार28अगस्त26* पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त26 *पूर्णिया में रक्षाबंधन पर बहनों को मिला सुरक्षा का सबसे बड़ा तोहफा