*जनपद के प्रभारी मंत्री दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे*
*औरैया।* जिले के विकास कार्यों की समीक्षा व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को परखने के लिए उप्र सरकार के संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग के राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री
मयंकेश्वर शरण सिंह दो दिवसीय औरैया जनपद के दौरे पर रहेंगे व दलित के घर पर भोजन भी करेगे।
आगामी 13 मई को प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री सुबह 9 बजे लखनऊ से चलकर दोपहर 12 बजे दिबियापुर स्थित गेल गांव के आॅडोटोरियम में मिशन शक्ति कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके बाद अपराह्न वह औरैया के मुहाल नारायन पुर स्थित योगेन्द्र कोरी (अनुसूचित जाति) आवास पर भोजन करेंगे। 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में पार्टी के पदाधिकरियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पौने 3 बजे राज्यमंत्री 100 बेड अस्पताल चिचौली एवं निमार्णाधीन मेडिकल कालेज बरमूपुर का निरीक्षण करेंगे। 4 बजे वह औरैया से वापिस होकर गेल गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार ककोर में जिले के सभी विभागीय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि प्रवास गेल गेस्ट हाउस दिबियापुर में होगा। दूसरे दिन यानी शनिवार को 9.30 बजे संघ कार्यालय औरैया में बैठक करेंगे।11 बजे पुरवा फकीरे विकास खण्ड सहार में चौपाल कार्यक्रम में भाग लेगे। जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित होंगे व भोजन करेगे। इसके बाद वह लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे होते लखनऊ वापिस चले जायेगे । प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री के दो दिवसीय जिले में आगमन को लेकर जिले के प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में लग गये है।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 17 अक्टूबर 26 ग्राम भंडूरा में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की जनसंपर्क सभा, आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26*प्रियागोल्ड बिस्किट पर मुक़दमा चलेगा….*
सहारनपुर 17 अक्टूबर 26*जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष अभियान के तहत एसएएम इण्टर कॉलेज एवं जेवी जैन डिग्री कॉलेज में किया गया विभिन्न बूथों का निरीक्षण….*