फाजिल्का10मई*लडक़ी को भगाने वाले बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
लडक़ी के पिता ने पुलिस पर लगाया आरोपी, लडक़ी का नहीं करवाया गया मैडीकल
लडक़ी व लडक़े को पुलिस ने किया काबू, लडक़ी को नारी निकेतन भेजा, लडक़े को भेजा जेल
अबोहर, 10 मई (शर्मा): नगर थाना नं.1 पुलिस ने सुखबीर सिंह पुत्र मोहन सिंह वासी पंजपीर नगर गली नं. 9 के बयानों के आधार पर उसकी 9वीं कक्षा में पढऩे वाली लडक़ी कोमलप्रीत कौर भगाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि लडक़ी व लडक़ा जसबीर सिंह पुत्र पप्पू सिंह वासी गद्दाडोब को काबू किया गया है। लडक़ा जसबीर सिंह को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेजने के निर्देश दिये जबकि लडक़ी कोमल के अदालत में 164 के बयान करवाये गये। लडक़ी को नारी निकेतन भेजा गया है। दूसरी ओर लडक़ी के पिता सुखबीर सिंह पुत्र मोहन सिंह वासी पंजपीर नगर ने पुलिस पर आरोप लगाया कि लडक़ी को अदालत में पेश करते समय हमें सूचना नहीं दी और न ही लडक़ी का मैडीकल करवाया गया है। परिवार वालों का कहना है कि लडक़ी का मेडीकल करवाया जाये और बाकी आरोपियों को काबू किया जाये। नगर थाना पुलिस ने लडक़ी के पिता के बयानों के आधार पर मुकदमा न. 66, 3.05.22 भांदस की धारा 363, 366ए, 120बी के तहत जसबीर सिंह पुत्र पप्पू सिंह, बिहारी व गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व बारामद लडक़ी व लडक़ा
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार