रायबरेली7मई2022*रायबरेली सरेनी गंगा स्नान के दौरान तीन युवक गंगा नदी में डूबे*
राबरेली में गंगा स्नान के दौरान तीन युवकों के डूबने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने दो युवकों को तो बचा लिया जबकि तीसरे युवक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार बरेली का रहने वाला अमर सिंह अपनी ननिहाल अंबारा पश्चिम गांव आया था। वह अपने दो साथियों ऋतुराज और अर्पित के साथ सरेनी थाना क्षेत्र के गेंगसो गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। नहाते वक्त तीनों युवक डूबने लगे तो स्थानीय लोगो ने गोतोखोरो की मदद से ऋतुराज और अर्पित को तो बचा लिया लेकिन अमर सिंह की तलाश के लिए पुलिस और गोताखोर जुटे हुए है।
*रिर्पोट राजपाल सिंह यूपी आजतक*
More Stories
बदायूं12अक्टूबर 26*बदायूं में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान।
वाराणसी 12 अक्टूबर 26*कन्हैया लाल केसरी बने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक
पूर्णिया बिहार 12 अक्टूबर 26 बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, आज खातों में आएंगे 7 हजार*