औरैया 01 मई *डेरा जोगी में फैली गंदगी से बच्चों सहित कई लोग बीमार*
*स्वास्थ्य विभाग बेखबर लोग खुद कर रहे नालियों की सफाई*
*कंचौसी,औरैया।* सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढिकियापुर के डेरा जोगी में गंदगी का इतना साम्राज्य है। लगभग पूरा डेरा जोगी बीमारी की चपेट में आ चुका है। खासतौर से इस गंदगी का छोटे छोटे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। खांसी, डायरिया, बुखार जैसी घातक बीमारियों के कारण लोग डॉक्टरों के चक्कर लगा रहे है।
डेरा जोगी के लोगो का कहना है कि कई महीनो से यहां कोई सफाई कर्मी झांकने तक नही आया, तथा स्वास्थ्य विभाग बेखबर है। जिसके कारण विवश होकर उन्हें अपने-अपने घरों और झोपड़ियों के सामने नालियों को हाथों से साफ करना पड़ रहा है। जहां योगी सरकार पूरे प्रदेश में स्वच्छ रहो, और स्वस्थ रहो का नारा दे रही है, वहीं डेरा जोगी में लोग गंदगी और बीमारी की चहारदीवारी में रहकर जीने को मजबूर है।रोज कमाकर खाने वाले इन लोगो का कहना है, कि बच्चों को रोटी खिलाएं या इनका इलाज।आखिर हम गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है।सरकार पूरे सूबे में गरीबों को अनाज तेल दाल, दवाईयां हर तरह मदद कर रही है, वही डेरा जोगी में लोग अभी भी शासन- प्रशासन की ओर टकटकी लगाकर देख रहे है।डेरा जोगी के वाशिंदों का कहना है, कि ग्राम प्रधान से गंदगी के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन किसी प्रकार से कोई सकारात्मक उत्तर नहीं मिला। इस संबध में जब ग्राम प्रधान दिनेश राठौर से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो माह से सफाई कर्मी अनुपस्थित चल रहा है। सफाई कर्मी के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। शीघ्र ही डेरा जोगी में गंदे पड़े नाला नालियों की साफ सफाई का कार्य करवा दिया जाएगा।

More Stories
अयोध्या 4 अप्रैल 26*मवई पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक
बांदा4अप्रैल26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*
बाँदा 4 अप्रैल 26*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्राचार्य के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।