इटावा25अप्रैल*चरागाहों, वन विभाग, तालाबों व खलिहान की जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं पर कार्रवाई की तैयारी शुरू
ताखा ऊसराहार : ताखा तहसील में चरागाहों, वन विभाग, तालाबों व खलिहान की जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। एसडीएम ने राजस्व विभाग के सभी कर्मचारियों को राजस्व विभाग की जमीन का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अब बहुत जल्द सरकारी जमीन पर कब्जा करने बाले माफियाओं की जमीन पर बुलडोजर गरजेगा। ताखा में सबसे ज्यादा वन विभाग एवं गोचरा की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है।
सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं पर अब ताखा क्षेत्र में भी कार्रवाई करने की तैयारी काफी तेजी से चल रही है। सोमवार को उप जिलाधिकारी ताखा कौशल कुमार ने तहसील सभागार में तहसीलदार जगदीश सिंह के साथ बैठक की। बैठक में नायब तहसीलदार एवं सभी लेखपाल उपस्थित हुए। एसडीएम ने साफ कहा तहसील क्षेत्र में गोचरा तालाब खलिहान एवं वन विभाग की जितनी जमीन है उसे पूर्ण रूप से सुरक्षित किया जाना है। उन्होंने कहा सभी लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र के सभी तालाबों खलिहानों एवं गोचरा व वन विभाग की किस स्थान पर कितनी जमीन है उसका पूरा डाटा तैयार कर लें और सभी स्थानों पर नाप तौल कर यह साफ कर लिया जाए कि किस जगह पर किस व्यक्ति
More Stories
मुजफ्फरनगर: 17 अक्टूबर 26 ग्राम भंडूरा में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की जनसंपर्क सभा, आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26*प्रियागोल्ड बिस्किट पर मुक़दमा चलेगा….*
सहारनपुर 17 अक्टूबर 26*जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष अभियान के तहत एसएएम इण्टर कॉलेज एवं जेवी जैन डिग्री कॉलेज में किया गया विभिन्न बूथों का निरीक्षण….*