लखनऊ24अप्रैल*जज के मकान में नौकर की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या*
लखनऊ।- चिनहट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक जज के घर में उनके ही नौकर की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह नौकर का खून से लथपथ शव घर के अंदर मिला। कुल्हाड़ी से गला काटकर उसकी हत्या की गई है। मृतक की पत्नी ने उसके छोटे भाई पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी ने देवर के खिलाफ तहरीर दी है।
मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी मोहित साहू (32) लखनऊ में मोटर मैकेनिक था। वह चिनहट के दयाल रेजीडेंसी में एक जज के मकान में बतौर केयर टेकर रहता था। उसके साथ पत्नी और तीन बच्चे रहते थे। रविवार सुबह पुलिस को मोहित की हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR