August 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर24अप्रैल*सिद्धि काठमांडू सार्क सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित *

जोधपुर24अप्रैल*सिद्धि काठमांडू सार्क सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित *

जोधपुर24अप्रैल*सिद्धि काठमांडू सार्क सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित *

नेपाल की बेटी और जोधपुर की बहु, सिद्धि सोमानी जौहरी हाल ही में काठमांडू नेपाल में सार्क कल्चरल समिट एंड ब्रिल्यन्स अवार्ड २०२२ इंटर्नैशनल प्रोग्राम के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित हुई और देश विदेश के गणमान्य अतिथिगण के साथ शिरकत कर मंच साझा किया। कार्यक्रम में साउथ असीयन देश – अफ़ग़ानिस्थान, बांग्लादेश, भूटान, इंडिया, मॉल्डीव्ज़, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के कई दिग्गज मौजूद थे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल कल्चर टुरिज़म मिनिस्ट्री के मिनिस्टर प्रेम बहादुर, नेपाल के डेप्युटी प्राइम मिनिस्टर सुजाता कोईरला, नैशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष इंद्र बहादुर थापा, आयुष मंत्रालय के डॉक्टर दिनेश उपाध्याय, बॉलीवुड सिलेब्रिटी सिंगर संतश्री भट्टाचार्य एवं जोधपुर से मिसज़ इंडिया इंटर्नैशनल, नैशनल ब्रांड ऐम्बैसडर ओफ़ विमन एमपोवेरमेंट, ब्रांड ऐम्बैसडर ओफ़ इंडो नेपाल ग्रीन मिशन- सिद्धि जौहरी मौजूद थे। इस अवसर पे सिद्धि जौहरी को भी मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया एवं सभी अतिथियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर पे अलग अलग देशों से आए प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को सम्मान दिया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वर्ल्ड बुक ओफ़ स्टार रेकर्ड्ज़, वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति विकास संस्था, भारत एफ़म, भारत मीडिया ओहाइओ यूएसए एवं नेपाल टुरिज़म बोर्ड काठमांडू रहे।

Taza Khabar