उदयपुर23अप्रैल*सुभाष हेमानी ने उपखण्ड अधिकारी सेमारी का पदभार संभाला
सेमारी,23 अप्रैल । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों में कमी नहीं आने देगी ।
डाक्टर परमार आज उदयपुर जिले के नवसर्जित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय सेमारी के नये उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र हेमानी के पद भार ग्रहण के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पद से संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनता को अपने कार्य के लिए दूर नहीं जाना पड़े, इसको
ध्यान में रखते हुए सेमारी में उपखण्ड कार्यालय व नगरपालिका खुलवाई है । सेमारी क्षेत्र की जनता को अपनी किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान यहीं हो जायेगा ।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉ दयाराम परमार ने सेमारी तहसील कार्यालय की दूसरी मंजिल पर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया । तहसीलदार पीरूमल जीनगर अतिथियों का माला,साफा पहनाकर स्वागत किया।उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र हेमानी को उपखण्ड अधिकारी की कुर्सी पर बैठाकर उनका माला,साफ पहनाकर स्वागत किया।
समारोह को विधायक सलुम्बर अमृतलाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र हेमानी ने भी सम्बोधित किया ।
इस अवसर तहसीलदार पीरुलाल जीनगर, विकास अधिकारी भगवतसिंह चारण, जिला परिषद सदस्य विजयराम कलासुआ, प्रधान दूर्गा प्रसाद मीणा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा, उपप्रधान लालसिंह मीणा, स्थानीय सरपंच नाश्ता देवी मीणा, वासुदेव परमार,कल्याण सिंह, नायाब तहसीलदार त्रिलोक पुरबीया, रामलाल, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे । संचालन अतिरिक्त विकास रिपुशुदन ने किया तथा अन्य में तहसीलदार पीरूमल जीनगर ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR