औरैया23अप्रैल*नामजद लोगों ने दीवाल बनाकर रास्ता किया बंद*
*सदर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला नरायनपुर का मामला,थाना दिवस में शिकायत*
*औरैया।* विकासखंड औरैया ग्राम पंचायत जैतापुर प्रधान ने शनिवार को थाना दिवस में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें कहा गया है, कि उनकी मां के नाम एक किता प्लाट मोहल्ला नरायनपुर औरैया में स्थित है। जिस पर नामजद लोगों ने दीवाल बनाकर अतिक्रमण करते हुए रास्ता बंद कर दिया है, जिससे आवागमन नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधान ने प्लाट से अवैध रूप से किया गया निर्माण हटाए जाने एवं विपक्षी गणों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। कहा है कि विरोध करने पर विपक्षीगण झगड़ा फसाद पर आमादा हो जाते हैं। शिकायती प्रार्थना पत्र ग्राम प्रधान द्वारा जिला अधिकारी के पद नेम दिया गया है।
ग्राम पंचायत जैतापुर प्रधान अभिषेक यादव ने शनिवार को थाना दिवस में दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी माताजी इंद्रा पत्नी सेवाराम निवासी ग्राम बमुरीपुर हाल निवास ग्राम जैतापुर औरैया के नाम एक किता प्लाट औरैया शहर में औरैया दिबियापुर मार्ग स्थित राधिका गैस एजेंसी के पास डॉक्टर ककोर वाले के सामने नरायनपुर में है। उनके प्लाट का रास्ता आशीष यादव व अवनीश यादव पुत्रगण अतर सिंह निवासी नरायनपुर औरैया ने कुछ माह पूर्व रात में बाउंड्री बना कर रास्ता बंद कर दिया है। इतना ही नहीं वह लोग प्लाट पर टीन शेड डाल रहे हैं। कहा कि प्लाट से अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाया जाए , जिससे कि प्रार्थी अपने प्लाट पर आवागमन कर सके। प्रार्थी जब अपने प्लाट पर जाता है, तो उपरोक्त नामजद लोग झगड़ा फसाद पर आमादा हो जाते हैं। इसके साथ ही वह लोग गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित प्रधान का कहना है कि विपक्षी गणों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए, तथा पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। उपरोक्त आशय का प्रार्थना पत्र ग्राम प्रधान द्वारा जिलाधिकारी के पद नेम एवं क्षेत्रीय लेखपाल आलोक कुमार को दिया है। इसके साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा इस आशय की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई है।

More Stories
लखनऊ9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश9मई26*कल रविवार की सुबह पहले असम में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा..
लखनऊ9मई26*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन भवन पहुंचे…..