राजगढ़20अप्रैल*कांग्रेस विधायक सड़क दुर्घटना में घायल महिला को बिना देर किए पहुंचाया अस्पताल।
*मानवता की मिसाल बने राजगढ़ कांग्रेस विधायक सड़क दुर्घटना में घायल महिला को बिना देर किए पहुंचाया अस्पताल।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
*राजगढ़ विधायक बापूसिंह तंवर अपने निजी वाहन से पचोर क्षेत्र में गए थे राजगढ़ लौट ते समय रायपुरिया जोड़ पर घायल अवस्था में सड़क पर लेटी महिला को एम्बुलेंस के बजाय जल्द से अस्पताल पहुंचा कर निभाई मानवता*
*क्षेत्रीय विधायक बापू सिंह तंवर वाकई इंसानियत के धनिय बने,पूर्व मे ऐसे मामले में अपना काम छोड़ बिना परिचित की बिना देर किए अपने वाहन से छोड़ चुके घायल लोगो को अस्पताल*
आदमी कितना ही बड़ा हो लेकिन अगर उसका कलेजा छोटा हो तो वह लोगो के दिल में जगह नहीं बना सकता है।लेकिन राजगढ़ विधायक बापूसिंह तंवर ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की दरअसल विधायक अपने निजी कामकाज से पचोर क्षेत्र में भ्रमण के लिए गए हुए थे लोगो से मेल मिलाप कर राजगढ़ लोट ही रहे थे कि उन्हें पचोर ओर खुजनेर रोड पर रायपुरिया के पास उन्हे घायल अवस्था में महिला दिखाई दी उन्होंने वह दर्जनों लोगो को देखकर अपना वाहन रुकवाया ही नहीं बल्कि अपनी कार से नीचे उतरकर सड़क दुर्घटना मे घायल महिला ओर व्यक्ति को देखा पहले से मोजूद लोग वह खड़े खड़े देख रहे लेकिन एम्बुलेंस आने का इंतजार कर रहे ऐसे मे विधायक तंवर का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया ओर उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की है।मामले में कुछ फोटो सोशिल मीडिया पर दिखे तो विधायक तंवर से इस मामले में बात की गई उन्होंने बताया कि मीडिया मे आने के लिए ऐसा नहीं किया यह मेरा धर्म ओर कर्म है इंसान को इंसान के काम आना ही सबसे बड़ा धर्म है ओर यही मैने किया पहले भी इस तरह के मामले में लोगो की मदद की है लेकिन जब इस मामले में जानकारी पूछी गई तो उन्होंने बताया कि घायल महिला को वह नहीं जानते लेकिन महिला को सख्त इलाज की जरूरत थी ओर ऐसे मे बिना एम्बुलेंस का इंतजार किए मैने खुद अपने वाहन मे बिठाया और उन्हे जल्द राजगढ़ पहुंचना था लेकिन उन्होंने अपना काम टाल दिया ओर महिला की मदद को प्राथमिकता देते उन्हे शीघ्र खुजनेर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं बाद मे जानकारी लगी की महिला खुजनेर की निवासी है ओर उसका मायका खुजनेर मे ही है लेकिन वह अपने ससुराल से खुजनेर आ रहे थे तभी रायपुरिया जोड़ के पास सड़क दुर्घटना के शिकार गए जहा उनकी मदद कर उनकी जान बचाई गई।घटना के बाद विधायक बापूसिंह तंवर की सोशल मीडिया पर जमकर तारिक भी हुई ओर मानवता की मिसाल पेश करने मे राजगढ़ विधायक को लोगो ने उनकी खूब प्रशंसा भी की गई।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR