औरैया19अप्रैल*पुलिस ने शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर किया खुलासा*
*औरैया।* विगत 16 मार्च 2022 को योगेन्द्र कुमार सिंह गौर निवासी मो0 बनारसीदास थाना कोतवाली औरैया मैं चोरी के मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें अज्ञात चोरो द्वारा वाइक पर टगे बैंग जिसमें 50 हजार रू0 बैंक ड्राफ्ट, चैक बुक, शिक्षक डायरी चोरी कर लिया गया था व दिनांक 25 मार्च 2022 को अशोक कुमार पोरवाल (पूर्व प्रधानाचार्य) विधि चन्द्र थाना कोत0 औरैया द्वारा चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें अज्ञात व्यक्तियो द्वारा साइकिल पर टगे बैग जिसमें रखे एक लाख रूपये चोरी कर लिया गया था, एवं दिनांक 13 मार्च 2022 को राम स्वरूप पुत्र रघुवर दयाल नि0 कखावतू कोत0 औरैया द्वारा भी चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसमें अज्ञात चोर द्वारा वैग में रखे 50 हजार रुपए चोरी कर लिया गया था। घटनाओ के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्रनाथ यादव के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी कोतवाली औरैया रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली औरैया की पुलिस टीम द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं दबिश के दौरान थाना क्षेत्र कोतवाली औरैया में अज्ञात व्यक्तियो द्वारा की जा रही टप्पेवाजी , चोरी करने वाले व्यक्तियो की कोतवाली औरैया टीम द्वारा तलाश पतारसी एवं सुरागरसी से इन घटनाओ के सम्बन्धित अभियुक्त आजम पुत्र बबलू मंसूरी उम्र करीब 29 वर्ष निवासी औंतो थाना दिबियापुर जनपद औरैया ,नाजिम पुत्र बबलू मंसूरी उम्र करीब 20 वर्ष निवासी औंतो थाना दिबियापुर जनपद औरैया को दिबियापुर नहर पुल नरोत्तमपुर गाँव जाने वाले रोड से चोरी में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया एवं तलाशी लेने पर चोरी किये गये 10 हजार 200 बरामद किये गये। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। अभियुक्तगणों ने पूंछतांछ मे बताया कि वह लोग एक टीम बनाकर आस पास के शहरो में घूम फिर कर लोगो को फसाकर जो उनके पास रूपये होते है उन्हे चुरा लेते हैं। बताया कि आज मंगलवार को भी हम लोग एक साथ आये हुए थे। हम दो भाई पकड गये , और हमारे साथी छोटू पुत्र जैंकी नि0 गहेश्वर थाना दिबियापुर जनपद औरैया , दीपू पुत्र जैकी निवासी गहेश्वर थाना दिबियापुर जनपद औरैया, पंकज निवासी गहेश्वर थाना दिबियापुर जनपद औरैया व सलमान पुत्र रहीम बक्श निवासी सब्जी मण्डी दिबियापुर जनपद औरैया भाग गये है। कहा कि साहब जो रुपये हम लोग चोरी करते है उन्हे आपस में बाँट कर हम लोग अपने शौक पूरे करते हैं। गिरफ्तार करने वाली कोतवाली औरैया पुलिस टीम उ0नि0 प्रवीण कुमार थाना कोत0 औरैया, उ0नि0 नरेन्द्र कुमार,कां0 लालू प्रसाद,कां0 रवि कुमार, कां0 विशाल तंवर आदि शामिल रहे।

More Stories
Bhahalpur 20 Aprail 2026*पुराने रोस्टर के सहारे चल रहा नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल, डॉक्टर नदारद, गायनो सेवा बदहाल — भ्रष्टाचार के आरोप तेज नवगछिया।
Lucknow 20 aprail 2026*Important Current News From Uttar Pradesh
लखनऊ 20 अप्रैल 26*लखनऊ के विकासनगर में हालिया अग्निकांड के बाद पुनर्वास योजना की धीमी प्रगति सामने आई