औरैया19अप्रैल*हिस्ट्रीशीटर की जमानत याचिका खारिज*
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में मुकदमा गैंगेस्टर अधि0 में वांछित/टॉप10/ हिस्ट्रीशीटर/गैंगेस्टर अभियुक्त जितेंद्र उर्फ बडे जिसके विरूद्ध पूर्व में आधा दर्जन से ज्यादा अभियोग पंजीकृत है, जिसके जमानती ने 13 अप्रैल 2022 को न्यायालय में अर्जी देकर अपनी जमानत वापस ले ली। जिसके परिणामस्वरुप थाना अछल्दा पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 13 अप्रैल 2022 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया था। जिसमें औरैया पुलिस व शासकीय अधिवक्ता औरैया द्वारा प्रभावी पैरवी के आधार पर माननीय न्यायालय औरैया द्वारा अभियुक्त की जमानत अर्जी को रद्द (खारिज) कर दिया गया है। औरैया पुलिस द्वारा इस तरह का अभियान अन्य शातिर अभियुक्तों के विरूद्ध चलाकर प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

More Stories
लखनऊ30अप्रैल26*यूपी का बदला का मौसम,आंधी-बारिश से खुशनुमा हुई सुबह,
देहरादून30अप्रैल26*धामी सरकार मजदूरों को धोखा दे रही है यह बात ऐक्टू राज्य महामंत्री कॉमरेड के के बोरा ने आज कही
नैनीताल30अप्रैल26*दिनदहाड़े बैंक के बाहर से बाइक चोरी,